पीपरछेड़ी में उत्साह पूर्वक यादव समाज के लोगों ने रोपे फलदार/छायादार पौधे

0
4
पीपरछेड़ी में उत्साह पूर्वक यादव समाज के लोगों ने रोपे फलदार/छायादार पौधे बालोद/पीपरछेड़ी : ग्राम पीपरछेड़ी में एक पेड़ मां के नाम उत्साहपूर्ण वृहद योजना के तहत ग्रामीण यादव समाज के महिला एवं पुरुषों ने शनिदेव मंदिर के पास फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। यादव सामाज के इस बड़ी अभियान में ग्रामीण जन भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान *समाजिक अध्यक्ष गौकरण यादव* ने कहा कि ग्राम में पहली बार सामाजिक बंधुवर एकत्रित होकर फलदार, छायादार पेड़ पौधे रोपित किए गए ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं प्राकृतिक सन्तुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं सामाजिक महिला प्रकोष्ठ चंद्रिका यादव ने अपने सामाजिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि एक पौधे लगाना जितना जरूरी है उससे कही अधिक जरूरी उसकी देखभाल करना जरूरी है, यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर जिम्मेदारी पूर्वक उनकी सुरक्षा करें तो आने वाले पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा वातावरण मिल पाएगा। इस वृक्षारोपण महाअभियान में गौकरण यादव सामाजिक अध्यक्ष,सामाजिक महिला प्रकोष्ठ चंद्रिका यादव, रामतूला यादव, सोहदरा यादव, महेश्वर यादव, , झनक यादव, बृज लाल यादव, नरेश यादव, गंगा यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

बालोद/पीपरछेड़ी : ग्राम पीपरछेड़ी में एक पेड़ मां के नाम उत्साहपूर्ण वृहद योजना के तहत ग्रामीण यादव समाज के महिला एवं पुरुषों ने शनिदेव मंदिर के पास फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। यादव सामाज के इस बड़ी अभियान में ग्रामीण जन भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान समाजिक अध्यक्ष गौकरण यादव ने कहा कि ग्राम में पहली बार सामाजिक बंधुवर एकत्रित होकर फलदार, छायादार पेड़ पौधे रोपित किए गए ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं प्राकृतिक सन्तुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं सामाजिक महिला प्रकोष्ठ चंद्रिका यादव ने अपने सामाजिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि एक पौधे लगाना जितना जरूरी है उससे कही अधिक जरूरी उसकी देखभाल करना जरूरी है, यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर जिम्मेदारी पूर्वक उनकी सुरक्षा करें तो आने वाले पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा वातावरण मिल पाएगा।

इस वृक्षारोपण महाअभियान में गौकरण यादव सामाजिक अध्यक्ष,सामाजिक महिला प्रकोष्ठ चंद्रिका यादव, रामतूला यादव, सोहदरा यादव, महेश्वर यादव, , झनक यादव, बृज लाल यादव, नरेश यादव, गंगा यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here