मोरबी: गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई लोग नदी में गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना के बाद अफरा तफरी मची हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।








