कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन : भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा, किसानों का दर्द करीब से समझा-राहुल गांधी

0
321
कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन : भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा, किसानों का दर्द करीब से समझा-राहुल गांधी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज अंतिम और तीसरा दिन है। रविवार को 3 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। 3 बजे मेगा रैली के साथ अधिवेशन समाप्त हो जाएगा। अभी राहुल गांधी अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने स्पीच की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभवों से की।

राहुल ने कहा- 4 महीने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा हमने की। वीडियो में आपने मेरा चेहरा देखा, लेकिन हमारे साथ लाखों लोग चले। बारिश, गर्मी और बर्फ में हम सब एकसाथ चले। बहुत कुछ सीखने को मिला। आपने देखा हो कि पंजाब में एक मैकेनिक आकर मुझसे मिला। मैंने उसके हाथ पकड़े और सालों की उसकी तपस्या, उसका दर्द और दुख मैंने पहचान लिया।

यह भी पढ़ें :-जशपुरनगर : मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान दोकड़ा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खोलने की घोषणा की थी

लाखों किसानों के साथ जैसे ही हाथ मिलाता था, गले लगता था एक ट्रांसमिशन सा हो जाता था। शुरुआत में बोलने की जरूरत होती थी कि क्या करते हो, कितने बच्चे हैं, क्या मुश्किलें हैं। एक-डेढ़ महीना ये चला और उसके बाद बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। जैसे ही हाथ पकड़ा, गले लगे उनका दर्द एक सेकेंड में समझ आ जाता था। जो मैं उनसे कहना चाहता था, बिना कुछ बोले वो समझ जाते थे।’

रविवार यानी आज अधिवेशन के आखिरी दिन कृषि-किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर बात होगी। अधिवेशन के समापन में होने वाली मेगा रैली में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here