CG News : सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद के लिए प्लेसमेंट कैम्प

0
394
CG News : सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद के लिए प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव (CG News) 13 जुलाई 2022 : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को प्लेसमेंट कैम्प आयोजन करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स एनएपीएस नेशनल अप्रेटीशिप प्रोर कार्डिनेटिंग ऑफिसर हैदराबाद द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कर उक्त पदों पर भर्ती लेंगे।

यह भी पढ़ें :-CG News : महिला चेम्बर द्वारा एक्सपो-2022 का आयोजन 21 एवं 22 जुलाई 2022 को श्री रामस्वरूप निरंजनलाल धर्मशाला रायपुर में 

निर्धारित तिथि एवं स्थान के अनुसार जनपद पंचायत मानपुर में 15 जुलाई को, जनपद पंचायत मोहला में 16 जुलाई को, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में 18 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 19 जुलाई को, जनपद पंचायत छुईखदान में 20 जुलाई को, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 21 जुलाई को, जनपद पंचायत छुरिया में 22 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 23 जुलाई को एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 25 जुलाई को भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here