राजौरी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक संदिग्ध आत्मघाती समूह ने सेना के एक कैंप में घुसने की कोशिश की. जिसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. इस ऑपरेशन में अब तक 3 जवान भी शहीद हो गए हैं. ये घटना राजौरी के दरहाल इलाके की है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है








