spot_img
HomeBreakingछग में 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार,सरपंच से 5 लाख रंगदारी मांगने का...

छग में 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार,सरपंच से 5 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ से 6 फर्जी नक्सलीयों के गिरफ्तारी का मामला सामने आया है दरअसल गरियाबंद जिले में एक महिला समेत 6 फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। खुड़ियाडीह के सरपंच से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। जांच में आत्मसमर्पित नक्सली गौतम चक्रधारी पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला। 2019 में भी आरोपी गौतम की फर्जी नक्सली मामले में गिरफ्तारी हुई थी।

थाना छुरा में खुड़ियाडीह सरपंच हेमू नागेश (30 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22-23 मार्च की दरम्यानी रात को 3-4 नकाबपोश इनके घर में घुसे और इन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपयों की मांग की। आरोपियों ने खुद को नक्सली बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छुरा में अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 के तहत केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े :-CG News : शासन की नई स्थानांतरण नीति पर गृहमंत्री ने की चर्चा, नियम अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर के निर्देश पर टीम गठित की गई। जिसमें ASP चन्द्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक और उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा शामिल थीं। इसके बाद स्पेशल टीम, साइबर सेल और थाना छुरा की पुलिस को भी इस मामले में एक्टिव किया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही प्रहलाद नायक, रोड़ित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी और पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें इन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के पास से एयर गन, नक्सली वर्दी और कई सामान जब्त किए गए हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो सड्डू की रहने वाली है। सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img