spot_img
HomeBreakingMP News : मकान की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत

MP News : मकान की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दर्दनाक हादसे की जानकरी सामने आ रही है दरअसल जिले में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार तड़के एक मकान की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकरी के अनुसार सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आर. बी. प्रजापति ने बताया कि यह घटना रौन थाना क्षेत्र के मोरखी गांव में हुई। मृतकों की पहचान अनामिका (11) और उसकी बहन अंजलि (5) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :-CG News : 3 सितंबर से अस्तित्व में आएगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

उन्होंने कहा, ‘‘दीवार गिरने के वक्त दोनों अपने कमरे में सो रही थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और नगर निगम कर्मियों ने मलबे से उनके शव निकाले। उनके परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।’’प्रजापति ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img