Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना को पोशक्रीरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें :-दिल्ली के इतिहास में पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, 1200 करोड़ रुपये है कीमत…
एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन HM से जुड़े हैं। दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक टीए कर्मी सलीम की हत्या और 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे। उधर श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में मंगलवार को सर्च के दौरान 30-35 किलो विस्फोटक मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।








