Jammu Kashmir: राजौरी में बस खाई में गिरने से पांच की मौत, 12 घायल

0
391

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बस के सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरनकोट पुंछ से जम्मू जा रही बस मंजाकोट इलाके के डेरी रैलियोट में सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और स्थानीय निवासियों ने लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक अन्य बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here