spot_img
HomeBreakingसूरजपुर : पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर : पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर/22 सितम्बर 2022 : राज्य शासन ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय पण्डित रविशंकर शुक्ल पुरस्कार की स्थापना की है।

वर्ष 2022 के लिए पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति, एक संस्था के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से 03 अक्टूबर 2022 सायं 5.30 बजे तक प्रविष्टियॉं आमंत्रित की जाती है। पुरस्कार की राशि 2.00 लाख रूपए चयनित व्यक्ति, संस्था को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दिया जायेगा। पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त मंडल द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा।

पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नाकिंत अपेक्षाओं की पूर्ती कर प्रस्तुत की जाए। व्यक्ति, संस्था का पूण परिचय। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र मेे अभिनव प्रयत्नों के लिए किए गये कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण।

सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य। चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति।

यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत् हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाये। आवेदक अपने प्रविष्टि जिले के कलेक्टर को अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेंगे। सीधे इस विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img