कवर्धा : अस्थायी फाटाका दुकान लगाए जाने के लिए 16 से 25 अक्टूबर 2022 तक समय निर्धारित

0
335
कवर्धा : अस्थायी फाटाका दुकान लगाए जाने के लिए 16 से 25 अक्टूबर 2022 तक समय निर्धारित

कवर्धा, 27 सितंबर 2022 : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में अस्थाई फाटाका लाइसेंस जारी करने के लिए समय-सीमा निर्धारित किया है।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2022 के दीपावली पर्व के लिए अस्थाई फाटाका दुकान लगाए जाने के लिए 16 से 25 अक्टूबर 2022 तक समय निर्धारित किया गया है।

दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फाटाका दुकान लगाना चाहते है वे ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से साईट मैंप, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं अन्य दस्तावेज 3 अक्टूबर 2022 के पूर्व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here