महासमुंद : राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 03 अक्टूबर तक आमंत्रित

0
266
महासमुंद : राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 03 अक्टूबर तक आमंत्रित

महासमुंद 28 सितम्बर 2022 : राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी बच्चों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार-2022 अवार्ड से पुरस्कृत करने के लिए 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

यह पुरस्कार किसी बालक के अदम्य साहस के परिचय देते हुए किए गए कार्यों जो किसी अन्य बालक की प्रेरणा बनने में सहायक हो तथा विशिष्ट साहसिक कार्य संपादन के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि तथा अन्य बच्चों को रजत व कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक, साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए गए है। जिसमें घटना 01 जुलाई 2021 से 30 सितम्बर 2022 के मध्य होना चाहिए तथा आवेदन के साथ प्रमाणित दस्तावेज जैसे एफ.आई.आर. अथवा पुलिस डायरी, पेपर कतरन जिसमें घटना का उल्लेख हो जमा करना होगा।

जिले के ऐसे उपलब्धि प्राप्त किए बच्चे अथवा उनके अभिभावक उक्त पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विकासखण्ड स्तर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द के कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदनकर्ता अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल सहित अन्य जानकारी 03 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुन्द के कार्यालय में जमा कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here