धमतरी : सिविल सेवा परीक्षा तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 नवम्बर तक आमंत्रित

0
359
धमतरी : सिविल सेवा परीक्षा तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 नवम्बर तक आमंत्रित

धमतरी, 21 अक्टूबर 2022 : राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते हैं।

ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in
में अथवा https://hmstribal.cg.nic.in में आगामी 07 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम इत्यादि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here