spot_img
HomeBreakingभारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस की तस्वीर पर...

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस की तस्वीर पर कमेंट, BJP नेत्री पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली : राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की तस्वीर पर तंज कसने वाली भाजपा नेत्री प्रीति गांधी शनिवार को काफी ट्रोल हुईं। दोनों की तस्वीर पर गलत तरीके से टिप्पणी करना उनको भारी पड़ गया। एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको काफी लताड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उन पर हमलावर रही। आखिरकार अभिनेत्री पूनम कौर खुद सामने आईं और भाजपा नेत्री प्रीति गांधी को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अभिनेत्री पूनम कौर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कर्नाटक भाजपा नेत्री प्रीति गांधी ने तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!”

UP NEET UG Counseling 2022 : यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट करेक्शन विंडो खुली

प्रीति गांधी के इस ट्वीट पर पूनम कौर ने करार जवाब दिया है। इसे रिट्वीट करते हुए लिखा है- “यह वास्तव में आप अपमान कर रही हैं। याद रखें, प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई थी और गिरने वाली थी, तभी सर ने इस तरह मेरा हाथ पकड़ लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, थैंक यू सर।”

प्रीति गांधी के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हां वह अपने परदादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और हमारे इस महान देश को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने प्रीति गांधी के बारे में लिखा, आपके बचपन के दुख बहुत गहरे हैं और आपके खराब हो चुके दिमाग का सबूत हैं। आपको इलाज की जरूरत है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा, शर्म की बात ये है कि वह एक महिला हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img