इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में डॉ स्वप्निल कर्महे के द्वारा दी गई कथक नृत्य की प्रस्तुति

0
228
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में डॉ स्वप्निल कर्महे के द्वारा दी गई कथक नृत्य की प्रस्तुति

खैरागढ़ : दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में डॉ स्वप्निल कर्महे के द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का उद्देश्य भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक समझ को बढ़ाना और मजबूत करना है ।परिषद के होराइजन सीरीज कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, संगीत तथा नृत्य के प्राध्यापकगण आईसीसीआर के विद्यार्थी एवं विश्व विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। नृत्य की शुरूआत स्वप्निल कर्महे ने मधुराष्टकम् से की। उसके पश्चात थाट, आमद, परन, टुकड़े ,दक्ष यज्ञ आदि की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का समापन बिंदादीन महाराज जी की अष्टपदी निरंतर ढंग….. से किया। संगीतकार के रूप में तबले पर दीपक चंद्रा, हारमोनियम पर ऋषभ ,गायन पर पूजा झा, पढंत पर चमेली जलतारे एवं बांसुरी पर बिहारी जी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here