अवैध रूप से भंडारित धान की जब्ती जारी : तीन व्यापारियों के यहां से जप्त किया गया 41 क्विंटल धान…

0
262
अवैध रूप से भंडारित धान की जब्ती जारी : तीन व्यापारियों के यहां से जप्त किया गया 41 क्विंटल धान...

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले व्यापारियों के यहां खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल की जा रही है।

इसी क्रम में आज खाद्य, राजस्व एवं कृषि मंडी की संयुक्त टीम ने तीन व्यापारियों के यहां से कुल 41 क्विंटल धान जप्त किया। इनमें मोहनलाल अग्रवाल पेंड्रा के यहां से 15 क्विंटल, साक्षी ट्रेडर्स गौरेला के यहां से 16 क्विंटल और गिरधारी लाल सुल्तानिया पेंड्रा के यहां से 10 क्विंटल धान अभिलेख में मात्रा से अधिक पाए जाने पर जप्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here