श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

0
257
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ खराब होने की वजह से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। महंत नृत्य कृपाल दास शुक्रवार को रूटीन चेकअप के लिए मेदांता गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें समुचित इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।

महंत नृत्य गोपालदास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें नियमित चेकअप के लिए मेदांता ले जाया जाता है। अयोध्या स्थित उनके आश्रम में भी उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। साथ ही साथ उनके लिए एक आईसीयू भवन भी बनाया गया है।

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित बाइक ट्रेलर में घुसी, दुर्घटना में बाइक सवार घायल…

शुक्रवार को महंत नृत्य गोपाल दास नियमित चेकअप के लिए मेदांता गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें यूरिन की समस्या के चलते जांच आदि के लिए रोक लिया है। महंत नृत्य गोपाल के दास के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को मेदांता द्वारा मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि श्री रामजन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पेशाब में इन्फेक्शन होने और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here