रायपुर: छत्तीसगढ़ ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव संचालन समिति के बाद अब स्टार कैंपेनर भी घोषित कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावे प्रभारी पीएल पुनिया, मोहन मरकाम सहित सह प्रभारी चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का व कैबिनेट मंत्रियों को उप चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। कुल 37 स्टार प्रचारकों के नाम लिस्ट में है।








