Bhanupratappur By-Election: कांग्रेस की सावित्री मंडावी की जीत तय, अब तक 14418 मतों से आगे…

0
220

रायपुर: छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी की जीत तय हो चुकी है। इस समय सावित्री मंडावी 14418 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 30196 मत मिले हैं। जबकि ब्रह्मानंद नेताम को मात्र 15778 मत ही प्राप्त हुए हैं। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को 15227 मत मिले हैं।

इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भारी बहुमत से चुनाव जीत रही हैं। जबकि दूसरे स्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here