spot_img
HomeBreakingआदमखोर कुत्तों का आतंक : बेगूसराय में महिला के हाथ-पैर के मांस...

आदमखोर कुत्तों का आतंक : बेगूसराय में महिला के हाथ-पैर के मांस खा गए….मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में आवारा कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। जहाँ इनके आतंक से आसपास के लोगों में दहशत है। एक हफ्ते में कुत्तों ने एक और महिला को अपना शिकार बनाया है। बुधवार को बछवारा थाना क्षेत्र में 15 कुत्तों के झुंड ने एक 53 साल की महिला को नोंचकर मार डाला।

दरअसल, बताया जा रहा है कि  15 मिनट में ही कुत्तों ने महिला को नोंच-नोचकर खाया। कुत्ते इतने खुंखार हैं कि महिला के हाथ और पैर के पूरे मांस को नोंचकर खा गए। उसकी हड्डियां नजर आने लगी। जब आसपास मौजूद लोगों ने एकजुट होकर कुत्तों को भगाया तब जाकर महिला के शव को उठाया जा सका।

AIIMS के सर्वर पर चीनी हैकर्स ने किया था अटैक : OPD का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

इधर बछवारा बीडीओ पूजा कुमारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। पता किया जा रहा है। बता दें कि बीते बुधवार को भी इन आदमखोर कुत्तों ने एक महिला को काट खाया था। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

महिला की पहचान मीरा देवी (53) के रूप में की गई। मीरा आज सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित खेत देखने के लिए गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुन आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने जब यह भयावह मंजर देखा तो वो भी दहशत में आ गए।

फिल्म घरौंदा शुद्ध पारिवारिक एवं कमेडी फिल्म घरौंदा 16 दिसंबर से सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित 

इसके बाद कुछ लोग एकजुट हुए और कुत्तों को वहां से भगाया। तब तक कुत्तों ने महिला के शरीर को बुरी तरह से नोंच दिया था। उसके हाथ और पैर के मांस को नोंच कर खा गए और केवल हड्‌डी नजर आ रही थी। मीरा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मीरा देवी का एक बेटा है जो शादीशुदा है। उसकी पत्नी भी है। सभी घर में थे और मीरा देवी अकेली ही खेत में गई थी।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img