द्वारका एसिड अटैक केस : पीड़ित का चेहरा 8% झुलसा, आंखें हुई डैमेज…दिल्ली पुलिस का Flipkart को नोटिस

0
228
द्वारका एसिड अटैक केस

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में युवती पर एसिड अटैक किया गया…वहीँ बताया जा रहा है कि पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका चेहरा 8% झुलस गया है। आंखें भी डैमेज हो गई हैं। फिलहाल, वह होश में है। आई स्पेशलिस्ट और प्लास्टिक सर्जन उसका इलाज कर रहे हैं। ये जानकारी सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दी।

वहीँ पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने तेजाब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा था। इस पर दिल्ली पुलिस Flipkart को और दिल्ली महिला आयोग ने अमेजन को भी नोटिस भेजा है।

कोण्डागांव : गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने नोटिस में लिखा- जानकारी मिली है कि आरोपी ने तेजाब Flipkart से खरीदा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर बैन लगा दिया था, लेकिन यह Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल रहा है। अपने प्लेटफॉर्म पर एसिड बेचने की वजह बताइए।

दिल्ली की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रीत हुड्डा ने बताया कि सचिन ने एसिड Flipkart से मंगाया था। पेमेंट के लिए उसने फ्लिपकार्ट के ई-वॉलेट का इस्तेमाल किया। हालांकि अभी तक Flipkart की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना द्वारका इलाके में 14 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे हुई। लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाइक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया 

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान सचिन अरोड़ा (20 साल), हर्षित अग्रवाल (19 साल) और वीरेंद्र सिंह (22 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सचिन मुख्य आरोपी है, उसने हर्षित और वीरेंद्र की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

वहीँ लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढंके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी (पीड़ित) हालत अभी बहुत खराब है, उसकी दोनों आंखों में एसिड चला गया है।’ द्वारका DSP ने बताया- लड़की 8 फीसदी झुलसी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here