Breaking News: पश्चिम विहार में लावारिस बैग मिला, फैली सनसनी…

0
323

नयी दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सोमवार को एक होटल के पास एक लावारिस बैग मिला जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के एक दल को मौके पर भेजा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि एक डिजिटल लॉक, जिसका इस्तेमाल कंटेनरों को बंद करने के लिए किया जाता है, सड़क किनारे बैग के पास पाया गया, लेकिन अंदर कोई विस्फोटक नहीं था।

एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम विहार में रेडिसन ब्लू होटल के पास सड़क पर पड़े एक लावारिस बैग के बारे में सुबह 9.04 बजे फोन पर सूचना मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here