Big News: सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा…

0
227
मध्य प्रदेश में पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़...दो नक्सली ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को सुबह-सुबह सुरक्षाबलों का एक्शन देखने को मिला है. शोपिया जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है. इनमें से एक आतंकी कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल था तो एक नेपाली नागरिक की हत्या में शामिल था. दरअसल, शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन चलाया और मुठभेड़ में ये तीनों आतंकवादी मारे गए. ये तीनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए.

आज सुबह शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हो गया. शोपियां जिले के मुंझ मार्ग में एनकाउंटर के दौरान भारतीय जवानों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादियों को मार गिराया. इलाके में सेना लगातार सर्च अभियान चला रही है.

कश्मीर के एडीजीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए 3 लोकल आतंकवादियों में से 2 की पहचान हो गई है. आतंकवादी लतीफ लोन शोपियां जिले का रहने वाला था, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था. वहीं दूसरा आतंकी अनंतनाग का उमर नाजिर था, जो नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था. आतंकियों के पास से 1 एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here