Chhattisgarh: वन भूमि में हो रही है खेती जिम्मेदार विभाग मौन…

0
332

ब्युरो चीफ : विपुल मिश्रा
संवाददाता देवकृष्ण पांडे

बसंतपुर: वन भूमि में हो रही है खेती जिम्मेदार विभाग मौन प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के वार्डफ नगर वन क्षेत्र परी क्षेत्र का मामला है ग्राम पंचायत गोबरा के अंतर्गत कुछ ग्रामीणों के द्वारा रिजर्व वन भूमि के अंदर धान की खेती किया गया था आज भी उस भूमि पर अनाधिकृत रूप से ग्रामीणों का कब्जा है उक्त भूमि पूर्व में वन विभाग के घेरे के अंदर थी वन विभाग के कर्मचारियों के मिलीभगत से कुछ ग्रामीणों के द्वारा रिजर्व फॉरेस्ट के अंदर घुस कर खेती की जा रही है.

जिसकी शिकायत पूर्व में भी रिहंद टाइम प्रेस के अखबार में खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की बात अधिकारियों के द्वारा की गई थी परंतु उक्त मामले की जांच अधिकारियों के द्वारा की जा चुकी है जांच प्रतिवेदन भी उच्च अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है उसके बाद भी आज तक भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही ना होना यह प्रतीत करता है कि कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here