spot_img
HomeBreakingजांजगीर-चांपा : उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी सामान्य प्रेक्षक...

जांजगीर-चांपा : उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

जांजगीर-चांपा 24 दिसम्बर 2022 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी, भारतीय वन सेवा रायपुर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

जांजगीर-चांपा जिले में 3 सरपंच, 15 पंच के साथ एक पद पर पार्षद का निर्वाचन होना है। तिवारी जांजगीर सर्किट हाउस के बोरई नदी कक्ष में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03 से 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

सामान्य प्रेक्षक तिवारी से मोबाइल नंबर +91-9425206597 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल तिवारी को अवगत करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img