Coronavirus: चीन में जल्द बटेगी फाइजर की एंटीवायरल दवा…

0
269

बीजिंग: चीन में कोरोना महामारी (Coronavirus In China) से होने वाली मौतें अब थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देश के हालात अब बेकाबू होते नजर आ रहे हैं, इसलिए चीन अपनी राजधानी बीजिंग में जल्द फाइजर की कोविड -19 दवा पैक्सलोविड (Paxlovid) का वितरण करेगा. बता दें कि यह पहली विदेशी दवा होगी जो चीन में व्यापक रूप से वितरित किया जाएगा. इससे पहले चीन अपनी ही वैक्सीन देता रहा है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, चीन जल्द ही अपने शहर में मौजूद स्वास्थ केंद्रों द्वारा पैक्स्लोविड दवा का वितरण करेगा. यह फैसला तब सामने आया है जब चीन में संक्रमितों का आकड़ा आसमान छू रहा है, अस्पतालों में इलाज के लिए जगह तक नहीं है और दवा खानों की अलमारियां खाली पड़ गईं हैं. चाइना न्यूज सर्विस के अनुसार, सामुदायिक चिकित्सक पहले कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करेंगे उसके बाद ही उन्हें यह दवा देंगे साथ ही इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाएं कब आएंगी लेकिन आगामी दिनों में इसे जल्द बांटे जाने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here