spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Chhattisgarh: कड़ाके की ठंड, कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव...

Chhattisgarh: कड़ाके की ठंड, कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव…

दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में शीतलहरी के अलर्ट के बीच स्कूल तो खुल चुके हैं, लेकिन कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव हो गया है। आज राजधानी रायपुर में स्कूल के वक्त में बदलाव किया गया है, वहीं दुर्ग जिले से भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।

दुर्ग कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निम्नानुसार समय-सारणी अनुसार संचालन किया जाना है। 1 पालीं में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

रायपुर में भी बदली है टाइमिंग
रायपुर 9 जनवरी 2023। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहरी के साथ-साथ कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। इन सब के बीच कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर के भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का वक्त तो यथावत रखा गया है, लेकिन दो पारियों में जिन स्कूलों का संचालन हो रहा है। उनके समय में बदलाव किया गया है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img