शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता : खो खो में 9 टीम ने लिया भाग

0
242
शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता : खो खो में 9 टीम ने लिया भाग

रायपुर : आज दिनांक 9 जनवरी 2023 को शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण में वॉलीबॉल और खो खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खो खो में महाविद्यालय के विभिन्न संकायो़ की 9 टीम ने भाग लिया जिसमें योगा संकाय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बी ए .फाइनल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बी पी एड प्रथम की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बीएससी प्रथम संकाय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समस्त खेलों का सफल आयोजन क्रीड़ा अधिकारी डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर के द्वारा किया गया। उत्साह पूर्वक छात्राओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here