Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अंबाला से शुरुआत की पदयात्रा…

0
277

हरियाणा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत अंबाला से की। बता दें कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंची. राहुल गांधी जब कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की. ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे.

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए. इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here