Big News: राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव का निधन…

0
251

नई दिल्ली: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर कहा- ”पापा नवहीं रहे” 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के अखमाऊ गांव में उनका जन्म हुआ था। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद शरद यादव राजनीति में आए। उनके निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है.

बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे शरद यादव दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से भी सांसद चुने गए। वहीं एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए। वे चार बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी थे। लेकिन बाद में उनकी पार्टी ने गठबंधन से संबंध तोड़ा, तो उन्होंने संयोजक पद भी छोड़ दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here