Chhattisgarh: जेपी नड्डा ने किये मां दंतेश्वरी के दर्शन और मत्था टेका

0
320

बस्तर: बस्तर यात्रा पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने आज दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दर्शन कर शास्त्रोक्त ढंग से पूजा आराधना की। इस दौरान श्री नड्डा ने मां दंतेश्वरी से छत्तीसगढ़ के लिए विकास सुख और शांति तथा सुरक्षा की मना की कामना की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण साव समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here