Umesh Pal murder case: एक्शन में आई यूपी पुलिस, एक आरोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर

0
599

प्रयागराज में उमेश पाल और उसके गनर की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने अपनी ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। अरबाज नाम के इस बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था।

उसे अरबाज ही चला रहा था। मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है। शाहपुर का रहने वाला अरबाज अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था। उसे धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में एनकाउंटर में ढेर कर दिया इस एनकाउंटर में एक पुलिस कर्मी के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने बताया कि उमेश हत्याकांड में जिन 7 शूटरों के संलिप्त होने की जानकारी मिली है उसमें से दो शूटर अतीक अहमद गैंग के बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस इन सभी की तत्परता से तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here