मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना की हई समीक्षा

0
335
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना की हई समीक्षा

कोण्डागांव, 07 मार्च 2023 : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा ने गत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संबंधित निर्धन परिवारों के पात्र हितग्राही कन्याओं का शीघ्र चयन किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होने इस दिशा में सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और पर्यक्षकों को अपने क्षेत्र के निर्धन परिवारों से संपर्क कर पात्र हितग्राहियों की चयन संबंधी प्रक्रिया को योजना के मापदण्ड के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण किये जाने कहा। जिससे पात्र हितग्राही कन्याओं को लाभान्वित किया जा सके।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनि विश्वाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एचआर राणा सहित जिले में पदस्थ बाल विकास परियोजना और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here