मुंगेली : कलेक्टर ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र करूपान का किया निरीक्षण

0
295
मुंगेली : कलेक्टर ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र करूपान का किया निरीक्षण

मुंगेली 11 मार्च 2023 : कलेक्टर राहुल देव ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करूपान में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के नन्हें बच्चों ने फूल भेंटकर कलेक्टर का स्वागत किया।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का वजन माप आदि के संबंध में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता, दोपहर को गरम भोजन प्रदाय किया जाता है। समय-समय पर बच्चों का वजन माप भी किया जाता है।

कलेक्टर ने बच्चों से जिले का नाम, कलेक्टर का नाम, पोस्ट आफिस का नाम सहित विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। पूछे गए प्रश्नों का बखूबी जवाब दिए जाने पर कलेक्टर ने बच्चों की सराहना भी की। बच्चों ने कलेक्टर को कविता गाकर भी सुनाया।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बजट घोषणा में वेतन वृद्धि के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुआकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत सीईओ मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी, सरपंच लोकराम साहू उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here