अगर किसी के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो मैं महसूस करती हूं कि मेरे घर में पानी नहीं आया: गंगोत्री राठौर

0
341

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में मगंलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम रखा गया|

पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे जिले की समस्त सामाजिक राजनीतिक और अन्य महिलाओं जनप्रतिनिधि ने शिरकत किया। कार्यक्रम में समस्त महिलाओं ने अपने अपने विचार रखें। जिसमें गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री राठौर ने कहा कि मै खुद एक महिला हू। मै अपने घर की जवाबदारी भी देख रही है और साथ ही नगर पंचायत गौरेला की जवाबदारी भी संभाल रही है।

अगर किसी के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो मैं महसूस करती हूं कि मेरे घर में पानी नहीं आया। तत्काल उसको निवारण करती हूं। आगे अपने उद्बोधन मे चंद पंक्तियों से अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों बाती चाहिए दीपक बनाने के लिए, हजारों बूंद चाहिए एक सागर बनाने के लिए, अकेली एक महिला काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

उक्त कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अर्चना पोर्ते भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here