Raipur: 20 मार्च से 6:30 बजे तक खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, रोज 50 रजिस्ट्रियां अधिक करने का लक्ष्य

0
246

रायपुर: मार्च क्लोजिंग के साथ रजिस्ट्री का दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए अब रजिस्ट्री कार्यालय ने व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार कार्यालय को अब शाम साढ़े 6.30 बजे तक खोला जाएगा, क्योंकि मार्च के अंत में रजिस्ट्रियों संख्या एकाएक बढ़ जाती है। यह नई व्यवस्था 20 मार्च से लागू की जाएगी, जो वित्तीय वर्ष खत्म होते तक यानी मार्च अंत तक चलेगी। इस हिसाब से अब रजिस्ट्री कार्यालय में रोज 50 रजिस्ट्रियां अधिक होंगी। सभी उप पंजीयक 10-10 अधिक रजिस्ट्री करेंगे।

रजिस्ट्री कार्यालय में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे पहले यहां रोज 400 रजिस्ट्रियां होती थीं, जबकि अब 450 रजिस्ट्री की जाएंगी। इसके लिए आनलाइन अपाइंटमेंट के स्लाट में भी विस्तार किया गया है। अब तक एक उप पंजीयक के पास 70 अप्वाइमेंट रहते थे, अब 80 कर दिया गया है।

इससे पहले तक हर आधे घंटे में 6 अपाइंटमेंट लिए जाते थे। अब दस्तावेजों की संख्या अधिक होने के कारण प्रत्येक आधे घंटे में पंजीयन कार्यालय में दस्तावेज पंजीयन के लिए आठ अपाइंटमेंट लिए जाने के लिए साफ्टवेयर को अपडेट किया गया। इसके लिए रजिस्ट्री विभाग ने अपने समय में परिवर्तन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here