Sukhoi-30 MKI Fighter Jet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी….

0
232

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की यात्रा पर हैं।

सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के ंिहदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here