BIG NEWS: मेहुल चोकसी ने जीता केस, अब भारत लाना और भी मुश्किल…

0
189

अपने देश को लुटकर भागने वाले भगोड़ा मेहुल चोकसी को एंटीगुआ हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी हैं। मेहुल चोकसी ने हाई कोर्ट में केस जीत लिया है, जिसके चलते उसे अब भारत लाना और भी मुश्किल हो गया है। कोर्ट ने कहा कि, बिना परमिशन एंटीगुआ से उसे नहीं ले जाया जा सकता। इसका मतलब है कि अगर केंद्रीय एजेंसियां चाहे भी कि चोकसी को एंटीगुआ से पकड़कर भारत ले आए, तो इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी।

मेहुल चोकसी ने कोर्ट में दावा किया कि उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन अटॉर्नी जनरल और पुलिस प्रमुख (एंटीगुआ) की तरफ से सभी जांच कर ली गई है। चोकसी की दलीलों के आधार पर कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चोकसी अपने दावे में सही हैं कि उनके साथ अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार किया जा सकता है।

बता दें, हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक के 13000 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपी है और वह भारत से फरार है। भारत उसे भगोड़ा घोषित कर चुका है। कुछ सालों तक भटकने के बाद उसने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली। सीबीआई का कहना है कि आपराधिक न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए मेहुल चोकसी को भारत लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here