Road accident : महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की दर्दनाक मौत

0
343
Road accident : महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की दर्दनाक मौत

रायगढ़ : महाराष्ट्र से एक बड़े सड़क हादसे की जानकरी सामने आई है दरअसल,रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक 29 लोगों का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर में बड़ा हादसा : नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली….13 की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे, सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:-Raipur: कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की बिगड़ी तबीयत, सीएम भूपेश बघेल ने जाना हालचाल…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here