चाईबासा: झारखंड के नक्सलवाद प्रभावित पश्चिम ंिसहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने पांच इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। झारखंड के कोल्हन क्षेत्र में इस साल एक जनवरी से नक्सल रोधी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि अभियान के दौरान राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के छोटा कुइरा और माराडिरी गांवों के बीच एक कच्चे मार्ग के नीचे दबे आईईडी जब्त किये।
उन्होंने बताया कि इन पांच में चार आईईडी का वजन दो-दो किलोग्राम और एक का वजन पांच किलोग्राम है। अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।