Big News: साकेत कोर्ट में महिला पर चली गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती…

0
369

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है. शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई. साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई.

पति-पत्नी के बीच चल रहे केस में महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था. एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं.

मिल रही जानकारी के मुताबिक लॉयर्स ब्लॉक के पास वकील की ड्रेस में पहुंचे पति ने महिला को गोली मारी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here