Chhattisgarh: यादव समाज ने सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढिय़ा हृदय सम्राट की उपाधि से नवाजा…

0
356

दुर्ग: छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज, बजरंग नगर रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढिय़ो के हित में किए जा रहे कार्य को लेकर छत्तगढिय़ो हृदय सम्राट की उपाधि से नवाजा गया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम ेमें मुख्यमंत्री से मिले यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल में दुर्ग के गहिरा गुरु राजेश यादव भी शामिल थे। श्री यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर कहा कि स्वयंम की सज्जा से अधिक समाज की सज्जा मनुष्य को मनुष्यता प्रदान करतीं हैं।

आप छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा का दौरा कर सर्व समाज को सरकारी टोकन रेट पर 7 हज़ार वर्ग फीट जमीन सहित छत्तीसगढ़ में निवासरत लगभग 40 लाख यादवों के कृष्ण कुंज व गौठान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कर यादवों को आर्थिक रूप से सृदृढ़ किया है। भारत देश का प्रथम गीता अनुसंधान केंद्र दुर्ग शहर के ग्राम उरला के लिए 50 लाख स्वीकृत कर जो उपकार छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज दुर्ग के लिए किया है,उसकेलिए समाज आपका आभार प्रकट करता है।

छत्तीसगढिय़ा हृदय सम्राट की उपाधि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहिरा गुरु राजेश यादव व यादव समाज के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव दुर्ग, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव रायपुर , चंद्रहास यादव रायपुर जिलाध्यक्ष, राकेश यादव दुग युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती दुर्गा यादव अध्यक्ष कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट रायपुर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here