CM Bhupesh Baghel: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

0
186

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस, भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव और ईद-उल-फितर समेत रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा दुर्ग जिले में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10.10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, यहां मुख्यमंत्री बघेल अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस- 2023 कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही कृषक सभागार भवन और महात्मा गांधी उद्यानिकी। वानिकी विश्वविद्यालय कैम्प कार्यालय और नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा गातापार (बेल्हारी) ग्राम, पाटन के लिए रवाना होंगे। गातापार में मुख्यमंत्री सामूहिक आदर्श विवाह और विशाल कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और दोपहर 4.35 बजे कुम्हारी के लिए रवाना होंगे। कुम्हारी में दोपहर 4.55 बजे सीएम बाजार चौक स्थित मां कर्मा भवन में नगर इकाई संघ द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here