रायपुर, 28 अप्रैल 2023 : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में हेल्पेज इंडिया संस्था के राज्य प्रमुख शुभंकर बिस्वास ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वृद्ध जनों के लिए उनकी संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया।
इस अवसर पर किंशुक शाह और अमित भौमिक भी उपस्थित थे।








