spot_img
HomeBreakingCISCE बोर्ड का परिणाम जारी : 10वीं में 98.94% और 12वीं में...

CISCE बोर्ड का परिणाम जारी : 10वीं में 98.94% और 12वीं में 96.93% विद्यार्थी हुए सफल

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) 2023 का रिजल्ट रविवार को दोपहर 3 बजे डिक्लेयर हुआ। इस साल 10वीं में 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 99.21% और लड़के 98.71% हैं।

जबकि 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 98.01%और लड़के 95.96% हैं।

CISCE-2023 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12वीं में 5 स्टूडेंट्स को पहली रैंक मिली है, इनमें 3 लड़कियां हैं। वहीं 10वीं में 9 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इनमें भी 3 लड़कियां हैं।

स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce.org या http://results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img