BIG NEWS: रेलवे में नौकरी का आश्वासन देकर कई लोगों से पैसे ऐंठे, पुलिस अधिकारी की पत्नी को हिरासत में

0
279

मलप्पुरम: केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की कई शिकायतों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अधिकारी की पत्नी नाजरेथ को सोमवार को त्रिशूर जिले में उसके आवास से हिरासत में लिया गया और मलप्पुरम लाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ करीब नौ मामले दर्ज हैं और उस पर यह भी आरोप है कि उसने रेलवे में नौकरी का आश्वासन देकर कई लोगों से पैसे ऐंठे।’’ पुलिस ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जाएगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया महिला, त्रिशूर जिले के एक पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here