spot_img
HomeBreakingउत्तर बस्तर कांकेर : पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार...

उत्तर बस्तर कांकेर : पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जून 2023 : भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार 2024 के लिए योग्य, पात्र व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित की गई है।

इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों जैसे-अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में ऐसे प्रभावशाली व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किये जायेंगे, जो पुरस्कार के लिए विचार किये जाने के हकदार हैं।

पद्म पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। वर्ष 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव वेबसाईट www.padmaawards.gov.in में विस्तृत जानकारी के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 04 अगस्त 2023 तक संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img