कांकेर: कांकेर में सड़क पर टहल रहे सीएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। दुर्घटना चारामा थाना इलाके के ग्राम बड़ेगौरी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान सड़क पर टहलने निकला था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने जवान को टक्कर मार दी।
जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान जवान की मौत हो गयी। मृतक जवान का नाम श्रवण नुरेटी बताया जा रहा है। जो 11 वीं बटालियन से कांकेर जेल में पदस्थ था। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।