Raipur: PM मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे…

0
259

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है. राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी. 

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:45 बजे से होगा. अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण और केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का भी लोकार्पण करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत परियोजना के तहत लाभार्थियों को कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे. (PM Modi For Chhattisgarh Tour)

प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव से पहले राज्य में प्रधानमंत्री की पहली रैली है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी और उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा.

पीएम मोदी करेंगे इन विकास कार्यों का लोकार्पण

फोरलेन रायपुर-कोड़ेबोड़ NH का करेंगे लोकार्पण

फोरलेन बिलासपुर-पथरापाली NH का करेंगे लोकार्पण

कोरबा इंडियनऑइल के बॉटलिंग प्लांट का करेंगे लोकार्पण

रायपुर-खरसिया रेल लाइन के दोहरीकरण का करेंगे लोकार्पण

केवटी-अंतागढ़ नई रेललाइन का करेंगे लोकार्पण करेंगे PM

6-लेन झांकी-सरगी इकोनॉमी कॉरिडोर का रखेंगे शिलान्याश

6-लेन सरगी-बासनवाही इकोनॉमी कॉरिडोर का करेंगे शिलान्याश

6-लेन बसनवाही-मारंगपुरी इकोनॉमी कॉरिडोर का करेंगे शिलान्याश

आयुष्मान योजना के तहत कार्ड वितरण करेंगे PM मोदी

अंतागढ़ से रायपुर नई ट्रेन को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here