राजस्थान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को आएगी खाटूश्यामजी…करीब एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

0
186
राजस्थान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को आएगी खाटूश्यामजी...करीब एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

सीकर  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 14 जुलाई को सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने का प्रोग्राम है। 14 जुलाई को दोपहर एक बजे के करीब राष्ट्रपति खाटूश्यामजी पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद में प्रसाद ग्रहण करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12:55 पर खाटूश्यामजी पार्किंग में बने हेलीपैड पर आएगी। यहां से 1:05 पर वह खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें :-Chhattisgarh : पिछले साढ़े चार वर्षों में 838 स्टार्ट-अप इकाईयां हुई पंजीकृत

करीब 1:15 बजे मंदिर पहुंचने के बाद 1:25 से 1:45 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में दर्शन और आरती करेगी। दोपहर 1:45 से 3:15 तक मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण करेगी। दोपहर 3:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर से हेलीपैड के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:25 पर हेलीपैड पर पहुंचने के बाद 3:35 बजे वह वापस रवाना होगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सीकर प्रशासन पिछले करीब 10 दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सीकर एसपी करन शर्मा के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को लेकर करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आपको बता दें कि सीकर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हर साल करीब 70 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here